हिन्दी पंचांग के आठवें महीने कार्तिक की शुरुआत हो गई है। यह महीना आगामी 24 नवंबर तक चलेगा जिसके दौरान कई महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व और व्रत मनाए जाएंगे।

ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार इस पूरे माह में भगवान विष्णु, महालक्ष्मी समेत अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही पवित्र नदियों में स्नान की भी परंपरा है।

इस वर्ष कार्तिक मास के दौरान 29 अक्टूबर को करवाचौथ, 6 नवंबर को धनतेरस और 8 नवंबर को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा।

इसके बाद 9 से 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा का आयोजन होगा तथा 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर काशी के घाटों पर दीप जलाकर देव दीपावली मनाई जाएगी।