कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी 29 अक्टूबर 2026 को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
व्रत के दौरान महिलाएं पूरे दिन अन्न और जल का त्याग करती हैं। रात के समय चांद दिखने पर चंद्र दर्शन किए जाते हैं और चंद्र देव को अर्घ्य देने के बाद ही यह उपवास खोला जाता है।
पंडित मनीष शर्मा के मुताबिक, करवा चौथ के इस विशेष अवसर पर गणेश भगवान, चौथ माता और चंद्र देव की विधि-विधान से पूजा की जाती है।








पाठकों की राय