न्यूजीलैंड ने पांचवें टी-20 मुकाबले में भारत को 7 विकेट से हरा दिया है। हालांकि, भारतीय टीम ने इससे पहले शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच मैचों की यह टी-20 सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली है।
ईशान किशन और अर्शदीप सिंह ने बनाए रिकॉर्ड
मैच और सीरीज के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड बने। युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने इस साल टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 1220 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने सूर्यकुमार यादव का एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने टी-20 इंटरनेशनल के पावरप्ले में अपने 65 विकेट पूरे किए। वहीं, न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर देश के लिए 143 टी-20 मैच खेलने वाले सबसे खिलाड़ी बन गए।
न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने पांच मैचों की इस सीरीज में कुल 341 रन बनाए। उन्होंने किसी भी बाइलेटरल टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का नया रिकॉर्ड अपने नाम किया।









पाठकों की राय