हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण मौसम में बदलाव दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जबकि औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी हुई है।
नारनौल 14 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। हिसार में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, और रोहतक में अधिकतम तापमान सबसे कम 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
तापमान और फसलों की स्थिति
कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार बारिश के कारण खेतों में पर्याप्त नमी बनी हुई है। इसे देखते हुए किसानों को सरसों, चना, जई और बरसीम जैसी रबी फसलों की बिजाई शुरू करने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार खुले स्थानों पर हल्की धुंध और सुबह-शाम ठंड बढ़ने के आसार हैं।









पाठकों की राय