मध्य प्रदेश के देवास जिले में इंदौर-बैतूल हाईवे पर अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। चेकिंग के दौरान अवैध शराब से भरे आयशर वाहन ने खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना 2 नवंबर 2026 की है।

घटना के बाद आरोपी ड्राइवर वाहन को संदलपुर इलाके में छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

संबलपुर में वाहन छोड़कर भागा ड्राइवर

घटना की सूचना मिलते ही देवास एसपी आदित्य मिश्रा तुरंत खातेगांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।