फरीदाबाद के सेक्टर-91 स्थित तिकोना मंदिर के पास ग्यासी कोठी के पास 26 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे एक गाय ने अचानक हमला कर दिया। गली में खड़े एक बच्चे और बुजुर्ग महिला को गाय ने अपना निशाना बनाया।
इस घटना में बुजुर्ग महिला घायल हो गई, जबकि स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए डंडे मारकर गाय को भगाया और बच्चे को सुरक्षित बचा लिया। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
नगर निगम के आंकड़े और स्थिति
नगर निगम के अनुमान के अनुसार, शहर में इस समय 10 हजार से अधिक आवारा पशु मौजूद हैं। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, हालांकि उसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।









पाठकों की राय