रांची के कांके रोड स्थित न्यू पुलिस लाइन में शुक्रवार की पूरी रात जुआ खेलने का मामला सामने आया है। क्यूआरटी द्वारा शनिवार अहले सुबह की गई छापेमारी के दौरान कुल 10 पुलिसकर्मियों को जुआ खेलते पकड़ा गया।

पकड़े गए पुलिसकर्मियों में तीन पदाधिकारी भी शामिल हैं। छापेमारी के दौरान मौके से कई पुलिसकर्मी भागने में सफल रहे, जिनकी पहचान और भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है।

बरामदगी और मुख्य आरोपी

मौके से ताश की गड्डियां और नकद रुपए बरामद हुए हैं। इस मामले में एएसआई अरुण राय की भूमिका सामने आई है, जिन पर जुआ चलवाने का आरोप है।

एसएसपी ने पकड़े गए सभी 10 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए जवानों में रितेश यादव, जयमसी टोपनो, प्रदीप तिर्की, जयराम कुमार, प्रवीण कुमार, मनीष कुमार और मनोज कुमार शामिल हैं, जबकि सस्पेंड किए गए एएसआई में अरुण राय, नकुल राम और मदन राम हैं।

कार्रवाई और पुराने मामले

ारोप है कि एएसआई अरुण राय के इशारे पर जुआ चल रहा था। उल्लेखनीय है कि अरुण राय वर्ष 2023 में भी जुआ खेलते पकड़े गए थे और सस्पेंड हुए थे।