भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और पुरुष शटलर लक्ष्य सेन ने जर्मनी के सारब्रुकेन शहर में आयोजित हाइलो ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। इस टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 5 लाख डॉलर यानी करीब 4.4 करोड़ रुपए है।

महिला और पुरुष वर्ग में शानदार प्रदर्शन

महिला सिंगल्स सेमीफाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु ने हमवतन अनमोल खरब को सीधे सेटों में 21-13, 21-16 से शिकस्त दी। फाइनल में अब सिंधु का मुकाबला डेनमार्क की लाइन हजमार्क क्यार्सफेल्ड से होगा।

दूसरी ओर, पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में लक्ष्य सेन ने फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को 21-17, 21-13 से पराजित किया। लक्ष्य के फाइनल मुकाबले के प्रतिद्वंद्वी का फैसला जोनाटन क्रिस्टी और एंडर्स एंटोनसेन के बीच होने वाले मैच के बाद तय होना है।