पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा स्पीकर को भेज दिया है।

आम आदमी पार्टी ने जून 2025 में कुंवर विजय प्रताप सिंह को पांच साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया था। इस घटनाक्रम के बीच पार्टी छोड़ने वालों में अन्य विधायक भी शामिल हैं।

इन विधायकों ने छोड़ी पार्टी

पटियाला के समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भी पार्टी छोड़ दी है।

दूसरी ओर, पार्टी ने आगामी गतिविधियों के तहत अपने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।