हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 3 से 6 नवंबर तक चार दिवसीय चंबा दौरे पर रहेंगे। इस दौरे के दौरान वे विभिन्न विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री इस दौरे के दौरान तीन दिन गांवों में लोगों के घरों में रात्रि ठहराव करेंगे।
एंटी चिट्टा वॉकथॉन को दिखाएंगे हरी झंडी
अपने इस प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री 5 नवंबर को एंटी चिट्टा वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद वे सभी कार्यक्रमों को पूरा कर 6 नवंबर को शिमला वापस लौटेंगे।









पाठकों की राय