कोडरमा जिले की कोडरमा घाटी में रांची-पटना हाइवे पर दो नवंबर 2026 को 15 घंटे से अधिक समय तक भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। जमसोती नाला के पास वाहन खराब होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई।
कोडरमा थर्मल पावर प्लांट से ऐश लोड कर निकला एक वुलगर ट्रक समेत कुल चार वाहन खराब हो गए थे। इसके चलते कोडरमा बाजार से रजौली तक हाइवे के दोनों तरफ करीब 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
चार वाहन खराब होने से लगा जाम
यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने बिहार और झारखंड जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया। साथ ही, क्रेन की मदद से खराब वाहनों को रास्ते से हटाया गया।
थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम रात से ही लगातार जाम हटाने के काम में जुटी रही। हालांकि, रांची-पटना मुख्य मार्ग पर परिचालन कब पूरी तरह सामान्य हो पाएगा, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।









पाठकों की राय