बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर के नाम से धमकी भरा फोन मिला है। फोन करने वाले ने अभिनेता से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।
इस घटना के बाद तुषार कपूर ने तुरंत मामले की जानकारी मुंबई पुलिस को दी। पुलिस ने इस गंभीर मामले की जांच एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंप दी है।
मुंबई पुलिस की जांच में कॉल निकला फर्जी
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि धमकी देने वाले की आवाज हैरी बॉक्सर के ऑडियो सैंपल से मेल नहीं खाती है। पुलिस के अनुसार यह कॉल फर्जी था और गैंग के नाम पर डर पैदा करने की कोशिश की गई थी।
धमकी भरा कॉल करने वाले असली व्यक्ति की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।









पाठकों की राय