जोधपुर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में दीपावली का अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने 30 अक्टूबर को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए।
जारी आदेश के अनुसार, स्कूलों में 4 नवंबर से 15 नवंबर तक दीपावली की छुट्टियां रहेंगी। इसके बाद 16 नवंबर से नियमित शैक्षणिक गतिविधियां फिर से शुरू होंगी।
ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के निर्देश
इसके अलावा शिक्षा विभाग ने स्कूलों में 1 से 7 नवंबर तक ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भरत कुमार ने बताया कि विभाग से मिले इन आदेशों को सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है।









पाठकों की राय