नीट पीजी 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत पहले राउंड में सीट पाने वाले उम्मीदवारों के लिए कॉलेज में रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 2 नवंबर 2026 निर्धारित थी। पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम 24 अक्टूबर को जारी किया गया था।
एनबीईएमएस के अनुसार नीट पीजी 2026 काउंसलिंग के पहले चरण में 28,723 उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं। इस परीक्षा के लिए कुल 2,73,096 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 2,65,980 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। शीर्ष 501 उम्मीदवारों में से 233 यानी 46 प्रतिशत ने एमडी जनरल मेडिसिन विषय चुना है।
एमडी और एमएस सीटों का विवरण
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026-27 के लिए कुल 58,000 एमडी, एमएस और डिप्लोमा सीटें उपलब्ध हैं, जबकि पिछले वर्ष नीट पीजी में 52,173 सीटें थीं। वर्तमान कुल सीटों में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 33,088, निजी कॉलेजों में 21,892 और डीम्ड विश्वविद्यालयों में 8,197 सीटें शामिल हैं।
दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 6 नवंबर से शुरू होकर 11 नवंबर 2026 तक चलेगी। इसके बाद दूसरे राउंड का परिणाम 14 नवंबर को, तीसरे राउंड का परिणाम 4 दिसंबर को और स्ट्रे वैकेंसी राउंड का परिणाम 24 दिसंबर 2026 को जारी किया जाएगा।









पाठकों की राय