राकांपा नेता शरद पवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया। उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने उनके अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी।

स्वास्थ्य पैरामीटर स्थिर बताए गए

अस्पताल के डॉक्टर पुरवेज के. ग्रांट के अनुसार, 85 वर्षीय शरद पवार के स्वास्थ्य पैरामीटर स्थिर हैं। डॉक्टरों ने बताया कि पवार को सांस लेने पर बढ़ने वाले सीने की दर्द की शिकायत थी।

चिकित्सकों की टीम ने एहतियात के तौर पर उन्हें निगरानी में रखा है। हालांकि, उन्हें पूरी तरह ठीक होने में लगने वाले सटीक समय के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।