पंजाब और चंडीगढ़ में राजनीतिक दल परिवर्तन, आपराधिक मामलों और प्रशासनिक खुलासों से जुड़ी दिनभर की प्रमुख घटनाएं सामने आई हैं। आम आदमी पार्टी के तीन विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा भाजपा में शामिल हो गए हैं।
दूसरी ओर, होशियारपुर में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। हालांकि, छापेमारी के दौरान उनके घर से क्या बरामद हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
हादसे और आपराधिक मामले
जालंधर में एक सड़क हादसे में पंजाबी सिंगर हनी सिंह के भतीजे दिवित ओलक की मौत हो गई। इस हादसे की सूचना iPhone के क्रैश डिटेक्शन फीचर से मिली थी। वहीं, लुधियाना में 15 साल की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली, जिसके परिजनों ने समलैंगिक विवाह का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
एक अन्य मामले में पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में स्वीकार किया है कि कर्मचारियों और पेंशनरों का 22,818 करोड़ रुपए का डीए एरियर बकाया है।









पाठकों की राय