अलवर जिले की उमरैण पंचायत समिति की सावड़ी ग्राम पंचायत में 30 अक्टूबर 2026 को पंच और सरपंच पद के चुनाव नहीं हो सके। एक प्रत्याशी का नामांकन फॉर्म खारिज होने के बाद अन्य सभी उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए।

रिटर्निंग ऑफिसर शिवचरण के अनुसार सरपंच पद के लिए कुल 5 और वार्ड पंच के लिए 9 नामांकन आए थे। सरपंच पद के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह नट का नामांकन फॉर्म नोटरी न होने और समय निकलने की वजह से रिटर्निंग ऑफिसर ने रिजेक्ट कर दिया था।

प्रत्याशियों ने वापस लिए नामांकन

सरपंच पद का फॉर्म रिजेक्ट होने के बाद अन्य उम्मीदवारों ने प्रक्रिया से दूरी बना ली। सरपंच पद के चार प्रत्याशियों महेंद्र जाटव, मिथलेश देवी, विजय जाटव और ललिता देवी ने अपने नामांकन वापस ले लिए, वहीं वार्ड पंच के 9 उम्मीदवारों ने भी अपने नाम वापस ले लिए।