भारत में पिछले 42 साल से रह रहे इमरान खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट में 'SIR' विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए बिना शर्त माफी मांगी है। उन्होंने अदालत को आश्वासन दिया है कि वह भविष्य में ऐसे किसी भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लेंगे।
इमरान खान के पास अमेरिकी नागरिकता और 2006 से ओसीआई (OCI) कार्ड है। एफआरआरओ (FRRO) ने गत 17 अक्टूबर को उनका ओसीआई कार्ड रद्द करने के लिए शो-कॉज नोटिस जारी किया था, जिसके खिलाफ उन्होंने अदालत का रुख किया था।
ओसीआई कार्ड और अगली सुनवाई
बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले में 'लीव इंडिया नोटिस' पर 7 दिसंबर तक रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई अब 7 दिसंबर को निर्धारित की गई है।









पाठकों की राय