बीते डेढ़ सौ वर्षों में इंसानी शरीर के औसत तापमान में कमी आई है। 1860 के दशक में जर्मन डॉक्टर कार्ल वंडरलिच ने स्वस्थ वयस्कों का औसत तापमान 37 डिग्री सेल्सियस यानी 98.6 डिग्री फारेनहाइट तय किया था, जबकि आज अमेरिकी वयस्कों का औसत तापमान करीब 36.39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की जूली पार्सोनेट की शोध टीम ने 1862 से 2017 के बीच अमेरिका के लगभग 1.90 लाख लोगों के तापमान संबंधी आंकड़ों का विश्लेषण किया। इसके अलावा अमेजन के त्सिमाने समुदाय का औसत तापमान भी 2000 के शुरुआती वर्षों में 37 डिग्री था, जो 2018 तक घटकर 36.5 डिग्री सेल्सियस रह गया।
अध्ययन और तुलना की चुनौतियां
शोधकर्ताओं के सामने पुराने और नए आंकड़ों की सीधी तुलना करने में कार्यप्रणाली का अंतर एक बड़ी चुनौती रहा है। साथ ही यह सवाल भी बना हुआ है कि क्या पुराने समय में तापमान मापने में गलती होती थी या फिर जीवनशैली में बदलाव के कारण इंसानी तापमान घटा है।









पाठकों की राय