चतरा जिले के कुंदा प्रखंड के सिंदरी गांव में एक गर्भवती महिला को एंबुलेंस न मिलने के कारण चारपाई पर लादकर डेढ़ किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचाया गया। प्रभावित गर्भवती महिला का नाम रिंकू देवी है और उनके पिता का नाम राजदेव गंझू है।
एंबुलेंस चालक ने तराई की खड़ी घाटी में अधिक चढ़ाई का हवाला देकर सबानो के पास गाड़ी खड़ी कर दी और आगे जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने गर्भवती महिला को चारपाई पर लादकर करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल मुख्य सड़क तक पहुंचाया।
एंबुलेंस ने जाने से किया इनकार
ग्रामीणों के अनुसार कुंदा प्रखंड में गर्भवती महिला को खाट या डोली पर ढोकर अस्पताल पहुंचाने की यह तीसरी घटना है। ग्रामीणों का दावा है कि सिंदरी गांव तक पक्की सड़क बनी है और चारपहिया वाहन आसानी से पहुंच सकते हैं, जबकि बीडीओ के अनुसार तराई की घाटी में अधिक चढ़ाई है और दूसरे रास्ते पर पांच बार नदी पार करनी पड़ती है।
कुंदा के बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा ने डीसी रवि आनंद के निर्देश पर गांव और रास्ते का निरीक्षण करने तथा वैकल्पिक समाधान निकालने की बात कही है।









पाठकों की राय