रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए आठ नए युद्धपोत बनाने हेतु 53,866.50 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस परियोजना के तहत गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड पाँच युद्धपोत बनाएगी। वहीं, गोवा शिपयार्ड लिमिटेड को तीन युद्धपोत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन समझौतों पर हस्ताक्षर नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-2 में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में किए गए। नौसेना को मिलने वाले इन नए युद्धपोतों में 70 प्रतिशत से अधिक सामग्री भारत में ही तैयार की जाएगी।

वर्ष 2030 तक सौंपे जाएंगे युद्धपोत

इन सभी आठ युद्धपोतों को वर्ष 2030 तक भारतीय नौसेना को सौंपने का लक्ष्य तय किया गया है।