चक्रवात मुरासु आज रात 11:30 बजे से मंगलवार सुबह 4 बजे के बीच ओंगोल के पास आंध्र प्रदेश तट से टकराएगा। चक्रवात के दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है। इस चक्रवात का मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र पर असर पड़ने की संभावना है।

उड़ानें रद्द और एनडीआरएफ तैनात

खराब मौसम के चलते विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर 10 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। एहतियात के तौर पर आंध्र प्रदेश में एनडीआरएफ की तीन टीमें तैनात की गई हैं।

दूसरी ओर, बारिश का असर अन्य क्षेत्रों में भी देखने को मिला है। चेन्नई में पिछले 24 घंटे के दौरान माधवरम में 11 सेमी बारिश दर्ज की गई है।