झारखंड के कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में जामुखाड़ी के पास एक दुर्घटना हुई। टैंकर की टक्कर से 55 वर्षीय साइकिल सवार परमेश्वर ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
परमेश्वर ठाकुर तिलैया डैम में बन रहे फ्लोटिंग सोलर प्लांट में काम करने जा रहे थे। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने बरही में पकड़ लिया।
घायल को सदर अस्पताल से रांची के रिम्स रेफर किया गया।
ग्रामीणों ने किया एनएच-20 जाम
दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क की बदतर स्थिति और एनएचएआई की लापरवाही के खिलाफ एनएच-20 जाम कर दिया।









पाठकों की राय