अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मीडिया के एक हालिया रिपोर्ट पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। उनके इस अकाउंट पर 50 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं।
ब्लॉग और हेडलाइन का जिक्र
अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट में 30 अक्टूबर की न्यूज 18 की हेडलाइन का जिक्र किया है। इससे पहले उन्होंने 29 अक्टूबर को अपने ब्लॉग पर भगवान कृष्ण से जुड़ी पंक्तियां साझा की थीं।
अपने साप्ताहिक क्रम के तहत उन्होंने रविवार को मुंबई में अपने आवास जलसा के बाहर फैंस से मुलाकात की थी। डॉक्टरों ने उन्हें काम के बीच आराम करने की सलाह दी है।







पाठकों की राय