मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही-डुमरी इलाके में सोमवार को करीब 12 बजे पीएनजी गैस पाइपलाइन में रिसाव के कारण ब्लास्ट हो गया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई और उसका शव मिलने की पुष्टि हुई है।
ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि वह तीन किलोमीटर तक सुनाई दी। इस हादसे में एक चार मंजिला इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
तीन किलोमीटर तक सुनी गई ब्लास्ट की आवाज
विस्फोट के असर से 100 मीटर के दायरे में बने कई मकानों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के समय पाइपलाइन के पास एक जेसीबी काम कर रहा था।
इस दुर्घटना में 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, दर्जनों घरों और कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचने का दावा किया गया है।









पाठकों की राय