हरियाणा के सोनीपत में ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के नजदीक रविवार रात करीब नौ बजे हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान 25 वर्षीय विजय और 26 वर्षीय दिनेश के रूप में हुई है, जो गांव सोहटी, खरखौदा के रहने वाले थे। विजय मानेसर स्थित मारुति कंपनी में नौकरी करता था, जबकि दिनेश प्लंबर का काम करता था।
खरखौदा के रहने वाले थे दोनों मृतक
घटना के समय दिनेश अपने दोस्त विजय को बाइक पर बैठाकर हाईवे तक छोड़ने जा रहा था। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर सोनीपत के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।









पाठकों की राय