महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ओमान से भारत लेकर आई है। सोमवार को उसे दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड मिला है।

सौरभ चंद्राकर साल 2023 से दुबई में रह रहा था और उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। ओमान की रॉयल पुलिस ने 8 जुलाई 2026 को उसे गिरफ्तार किया था।

इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस पर हुई गिरफ्तारी

इस मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने 13 एफआईआर जांच के लिए सीबीआई को सौंपी थीं। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले ही सौरभ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुके हैं।

दिल्ली कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद सीबीआई की टीम अब सौरभ चंद्राकर को रायपुर लेकर आ रही है। यहां उसे विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।