राजस्थान में रविवार को अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में गिरावट आई है।
बाड़मेर में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं माउंट आबू राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
प्रमुख शहरों में तापमान
राजधानी जयपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 29.7 और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा उदयपुर में दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। जोधपुर में अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में अगले 3 से 4 दिन तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई है।









पाठकों की राय