पंचायतीराज चुनावों के तीसरे चरण के तहत राज्य के 27 जिलों में मतदान आयोजित किया जाएगा। इस चरण में 27 जिला परिषदों के 377 वार्डों और 116 पंचायत समितियों के 2119 वार्डों के लिए वोट डाले जाएंगे।

जिला परिषद के 377 वार्डों के लिए 1305 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि पंचायत समिति के 2119 वार्डों के लिए 7789 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। इस प्रकार तीसरे चरण में कुल 1 करोड़ 6 लाख 81 हजार 567 वोटर 9094 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

उम्मीदवारों और मतदाताओं की संख्या

शांतिपूर्ण मतदान के लिए कुल 11,869 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में जिला परिषद और पंचायत समिति के सबसे ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं।

भरतपुर में जिला परिषद के 19 वार्डों के लिए 91 उम्मीदवार हैं। वहीं दौसा और हनुमानगढ़ में जिला परिषद के वार्डों की संख्या सबसे ज्यादा 24-24 है। इसके अलावा दौसा में पंचायत समितियों के सबसे ज्यादा 142 वार्ड हैं जहां 474 उम्मीदवार हैं और भरतपुर में 98 पंचायत समिति वार्डों के चुनाव में 696 उम्मीदवार मैदान में हैं जो तीसरे फेज में सबसे अधिक हैं।