आगरा रेल मंडल के DRM ऑफिस में 30 वर्षीय असिस्टेंट ऑपरेशंस मैनेजर अभिषेक सिंह की मृत्यु हो गई। उनका शव मिलने के बाद से विभाग में हड़कंप मच गया है। मृतक के परिवार में पत्नी आस्था, मां सुशीला और दो बच्चे हैं। उनका तीन महीने पहले ही प्रयागराज से आगरा ट्रांसफर हुआ था।
सुसाइड नोट और परिजनों के आरोप
एसीपी सदर अमीषा ने घटनास्थल से दो पेज का सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार इस नोट में किसी को भी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। हालांकि, मृतक की पत्नी ने वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रताड़ना और छुट्टी न देने का आरोप लगाया है। वहीं, उनकी मां ने बेटे को टॉर्चर करने और साउथ भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
घटना के विरोध में सोमवार सुबह रेलवे कर्मचारियों ने DRM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।









पाठकों की राय