हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने प्रदेशभर में पांच और छह नवंबर को दो दिवसीय हड़ताल और चक्का जाम का ऐलान किया है। कर्मचारियों ने सोमवार को अंबाला डिपो में हुई गेट मीटिंग में इस हड़ताल का आह्वान किया है।
सांझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्यों वीरेंद्र सिंह और नीरज वशिष्ठ के अनुसार, आठ सितंबर को परिवहन मंत्री अनिल विज के साथ हुई वार्ता में 15 मांगों पर सहमति बनी थी।
प्रमुख मांगें और पुरानी सहमति
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, नियमित भर्ती करना और बेड़े में नई सरकारी बसें शामिल करना शामिल है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक पांच नवंबर 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अंबाला में शहीदी स्मारक का उद्घाटन करने आ रहे हैं।









पाठकों की राय