हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक सेवाओं में बड़ा फेरबदल करते हुए छह एचसीएस (हरियाणा सिविल सेवा) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं और उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह प्रशासनिक निर्णय विभिन्न विभागों में कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के उद्देश्य से लिया गया है।
जारी आदेशों के अनुसार, डॉ. शिल्पी पात्र दत्त को एलिमेंट्री एजुकेशन में जॉइंट डायरेक्टर (एडमिन) नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. निर्मल नगर को इसी विभाग में एडिशनल डायरेक्टर (एडमिन) की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा, सुरेंद्र सिंह को वुमन चाइल्ड डेवलपमेंट विभाग और कुलधीर सिंह को आयुष विभाग में एडिशनल डायरेक्टर (एडमिन) का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।
प्रशासनिक सूची के मुताबिक, दीपक कुमार को जिला परिषद महेंद्रगढ़ का सीईओ और डीआरडीए महेंद्रगढ़ का एडिशनल डायरेक्टर बनाया गया है। वहीं, डॉ. इंद्रजीत को कॉरपोरेशन शुगर मिल का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।










पाठकों की राय