लुधियाना देहात में गुरुद्वारों में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 28 अक्टूबर को सुबह करीब 3:10 बजे गांव राजोआणा कलां स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब और गांव गगड़ा स्थित गुरुद्वारा गोपालसर साहिब में हुई थी।
एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने संयुक्त टीमों की कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान राज सिंह उर्फ राजू के रूप में हुई है, जो नूरपुर मछीवाड़ा जिला फिरोजपुर का निवासी है।
सीसीटीवी और तकनीकी मदद से हुई गिरफ्तारी
इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने करीब 200 किलोमीटर के दायरे में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी व ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद ली।
पुलिस के अनुसार, गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार कुलवंत सिंह को ब्लैकमेल करने के लिए धमकियां दी जा रही थीं। मामले में दूसरे शूटर की तलाश अभी जारी है और उसकी गिरफ्तारी होना बाकी है।









पाठकों की राय