बृहन्मुंबई नगर निगम ने अभिनेत्री दीया मिर्जा का दिवाली पर पटाखे न फोड़ने की अपील वाला जागरूकता वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज से हटा दिया है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद यह कदम सामने आया।
दीया मिर्जा ने एएनआई से बातचीत में कहा कि यह वीडियो बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत जनहित में बनाया गया था। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देशों के पालन में बीएमसी ने सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे फोड़ने पर रोक लगाई है।
इस बीच, बीएमसी ने माधुरी दीक्षित और अजिंक्य रहाणे के वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बरकरार रखे हैं। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) और मनसे ने बीएमसी के इस फैसले की आलोचना की है।









पाठकों की राय