दिनांक 2026-11-02 को शिवपुरी में यातायात पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने दीपावली और धनतेरस के मद्देनजर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान कोर्ट रोड, गांधी चौक सर्राफा बाजार और प्रगति बाजार से दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया गया।

यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने व्यवस्था की जानकारी दी। कार्रवाई के दौरान दुकानों के बाहर सामान मिलने पर दो दुकानदारों के चालान काटे गए।

त्योहारी सीजन के लिए पार्किंग और ट्रैफिक डायवर्जन

त्योहारों के दौरान सुगम यातायात के लिए तीन पार्किंग स्थल पोलो ग्राउंड, पुराना आरटीओ ऑफिस और कस्टम गेट तय किए गए हैं। इसके साथ ही लक्ष्मी निवास, पुराना बस स्टैंड और कस्टम गेट से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।