बिहार के कई जिलों में एनडीए की ओर से लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा और जनसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा और एनडीए के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

भागलपुर और बेगूसराय में पदयात्रा

भागलपुर में लाजपत पार्क से खरमनचक होते हुए भामाशाह चौक और घंटाघर चौक तक करीब एक किलोमीटर पैदल मार्च निकाला गया। इस पदयात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, संजय सरावगी और विजय चौधरी शामिल हुए।

इसके अलावा बेगूसराय में गांधी स्टेडियम से ट्रैफिक चौक तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली गई, जिसमें गिरिराज सिंह ने हिस्सा लिया। वहीं मुजफ्फरपुर में निकाली गई पदयात्रा में राजभूषण चौधरी निषाद और राधामोहन सिंह शामिल हुए।