फरीदाबाद के एक गेस्ट हाउस में 40 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतका की पहचान बिहार के मुंगेर निवासी 40 वर्षीय चांदनी के रूप में हुई है, जो तीन बच्चों की मां थीं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला और आरोपी शेखर कुमार पिछले दो साल से एक-दूसरे को जानते थे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे महिला आरोपी के साथ बल्लभगढ़ के मथुरा रोड स्थित गेस्ट हाउस पहुंची थी।

गेस्ट हाउस में फर्जी आईडी से ली थी एंट्री

आरोपी ने होटल में अपनी असली पहचान छिपाने के लिए किसी अन्य शेखर नाम के व्यक्ति की आईडी का इस्तेमाल कर एंट्री ली थी। कमरे में किसी बात पर हुए विवाद के बाद आरोपी ने साड़ी से गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी।

मृतका के पति सुबोध कुमार बेंगलुरु में काम करते हैं। पुलिस हत्या के सटीक समय और आरोपी की गिरफ्तारी के समय की आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया पर काम कर रही है।