मध्य प्रदेश के भिंड देहात क्षेत्र में 26 अक्टूबर को 37 वर्षीय रईस अहमद की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता रशीद अहमद ने तीन लाख रुपये में बेटे की हत्या की सुपारी दी थी।
आरोपियों ने कार में रईस अहमद का गला घोंटा और शव को करीब 80 किलोमीटर तक घुमाते रहे। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे।
कार में घोंटा गला और उरई से हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के पिता समेत कुल चार आरोपियों को उत्तर प्रदेश के उरई से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सुपारी की रकम के भुगतान की पुष्टि फिलहाल जांचाधीन है।









पाठकों की राय