दिवाली के त्योहार की खरीदारी के कारण दो नवंबर 2026 को इंदौर शहर के प्रमुख बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी। इससे शहर के कई हिस्सों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और सड़कों पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया।
राजवाड़ा क्षेत्र में खरीदारों और वाहनों की भारी भीड़ दर्ज की गई। इसके अलावा पोलो ग्राउंड और बाणगंगा क्षेत्र में भी वाहनों का दबाव बढ़ने से आवाजाही धीमी रही।
मुख्य चौराहों और मार्गों पर असर
याचयात के इस दबाव का असर शहर के मुख्य मार्गों पर भी साफ दिखाई दिया। भंडारी मिल तिराहा और जंजीरवाला चौराहा पर यातायात प्रभावित होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।









पाठकों की राय