इंदौर के सराफा कारोबारी तिलक शर्मा की आदि कैलाश यात्रा से लौटते समय मृत्यु हो गई है। 27 वर्षीय तिलक शर्मा उज्जैन के महाकाल मंदिर के लिए चांदी के मुकुट और शृंगार सामग्री बनाते थे।
वे अपने सात दोस्तों के साथ कार से आदि कैलाश यात्रा पर गए थे। यात्रा से वापसी के दौरान उन्हें अचानक सांस लेने में परेशानी महसूस हुई।
यात्रा के दौरान बिगड़ी तबीयत
तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले आर्मी बेस कैंप और फिर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी जान चली गई।
मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम और पंचायतनामा प्रक्रिया के बाद धारचूला के राजकीय चिकित्सालय में रखवाया गया है।
शव को इंदौर लाने की प्रक्रिया
प्रशासन की योजना शव को एंबुलेंस के माध्यम से पिथौरागढ़ और दिल्ली के रास्ते इंदौर लाए जाने की है।









पाठकों की राय