मध्य प्रदेश भाजपा की ओर से 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आगामी 30 अक्टूबर को इंदौर में सुबह 10 बजे एक पैदल मार्च का आयोजन किया जाएगा।
यह पैदल मार्च इंदौर के सुभाष नगर चौराहे से शुरू होगा और पाटनीपुरा चौराहे तक पहुंचेगा। इस अभियान और मार्च को लेकर पार्टी की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
मार्ग का निरीक्षण और नेताओं के बयान
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक वीडियो पोस्ट कर अराजकता के खिलाफ बयान दिया है। मार्च के सफल आयोजन के लिए बीते सोमवार को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने तय किए गए मार्ग का निरीक्षण किया था।












पाठकों की राय