इंदौर में शुक्रवार सुबह 10 बजे लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली जाएगी। यह पदयात्रा सुभाष नगर चौराहा से शुरू होकर पाटनीपुरा चौराहा तक जाएगी।
बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और अभियान के नगर संयोजक सुधीर कोल्हे इस पदयात्रा के आयोजक हैं। इसके लिए 250 सामाजिक संगठनों के साथ बैठकें की गई हैं।
विधानसभा क्षेत्र-2 से गुजरेगी यात्रा
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-2 से गुजरने वाली इस पदयात्रा के समापन पर पाटनीपुरा चौराहे पर एक सभा होगी। आयोजकों ने पदयात्रा में एक लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया है।
इस पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री मनसुखभाई मांडविया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे। इनके अलावा पद्मश्री भैरोंसिंह चौहान, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसीराम सिलावट भी मौजूद रहेंगे।









पाठकों की राय