एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दो नवंबर 2026 को लघु सचिवालय स्थित पटवारखाना में कार्रवाई करते हुए पटवारी के निजी सहायक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई किसान कुलबीर सिंह की शिकायत पर की गई है।
दूसरी किस्त लेते समय दबोचा
शिकायतकर्ता कुलबीर सिंह निवासी गांव सरावीं के अनुसार आरोपी ने कुल चौदह हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसमें से चार हजार रुपए पहले लिए जा चुके थे और दस हजार रुपए की दूसरी किस्त लेते समय आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नरेंद्र उर्फ मिंटू के रूप में हुई है, जो गांव फकीर माजरा का रहने वाला है और पटवारी संजीव कुमार का निजी सहायक है। इस मामले में थाना एसवी एंड एसीबी पंचकूला में मामला दर्ज किया गया है।









पाठकों की राय