पंजाब के जालंधर में एक भीषण सड़क दुर्घटना में पंजाबी सिंगर हनी सिंह के भतीजे दिवित ओलक की मौत हो गई। यह हादसा खालसा कॉलेज फ्लाईओवर पर हुआ जब उनकी कार नगर निगम की एक ट्रॉली से टकरा गई।
दुर्घटना के समय कार में दिवित ओलक समेत पांच युवक सवार थे। अन्य युवकों की पहचान आरव तलवाड़, राघव पुंछी, काव्या और पुष्कर शारदा के रूप में हुई है।
कार में सवार थे पांच युवक
हादसे की जानकारी मृतक के आईफोन के क्रैश डिटेक्शन फीचर के जरिए मिली, जिसने दिवित की मां के मोबाइल पर अलर्ट भेजा था।
परिवार के अनुसार दिवित ओलक स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक के बेटे थे। इस दुर्घटना में उनका अंतिम संस्कार 3 नवंबर को मॉडल टाउन श्मशान घाट में किया जाना तय हुआ है।









पाठकों की राय