हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले के कोकसर के पास एक टेंपो ट्रैवलर खाई में पलट गया। इस सड़क दुर्घटना में वाहन में सवार आठ लोग घायल हो गए।
घायलों में सात छात्र और एक शिक्षक शामिल हैं। डीएसपी केलांग केडी शर्मा और एएसआई श्याम लाल ने हादसे की पुष्टि की है।
स्कूली छात्रों का वाहन था शामिल
दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर HP01K9878 है। यह वाहन मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित हिमालया पब्लिक स्कूल के 11 छात्रों, 1 शिक्षक और 1 ड्राइवर को लेकर जा रहा था।
हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों को मनाली अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का सिस्सू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।









पाठकों की राय