इटारसी के ओवरब्रिज पर 31 अक्टूबर 2026 को चाइनीज मांझे की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सिटी थाने के कॉन्स्टेबल अफजल खान और ऑर्डनेंस फैक्ट्री की कर्मचारी दीक्षा चौधरी घायल हुई हैं।

घायल कॉन्स्टेबल अफजल खान के माथे पर छह और कान पर दो टांके आए हैं। वहीं, दीक्षा चौधरी के चेहरे, नाक और अंगूठे पर कट लगे हैं।

चाइनीज मांझे के खिलाफ होगी कार्रवाई

सिटी थाना प्रभारी सौरभ पांडेय ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस शनिवार को बाजार में चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।