केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल विधानसभा भवन में मौजूद थे।

यह सीट 13 अक्टूबर को डॉ. एल. मुरुगन के राज्यसभा से इस्तीफा देने के कारण खाली हुई थी। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने 28 अक्टूबर को हरदीप सिंह पुरी को इस सीट से प्रत्याशी घोषित किया था।

इस्तीफे से खाली हुई थी यह सीट

नामांकन प्रक्रिया के दौरान राज्य सरकार की मंत्री कृष्णा गौर ने प्रस्तावक के रूप में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। मध्य प्रदेश विधानसभा में राज्यसभा सीट जीतने के लिए 116 मतों के कोटे की आवश्यकता है।

कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा इस मतदान में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वहीं, कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे के दलबदल मामले के कारण उनके वोट को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।