हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र में देवांगन चौक से नीलांबर-पीतांबर चौक के बीच चोरों ने लगभग एक दर्जन दुकानों को निशाना बनाया। यह घटना दो नवंबर 2026 की रात की है, जिसमें चोरों ने दुकानों की अल्बेस्टर की छत काटकर अंदर प्रवेश किया।
प्रभावित दुकानों में एक मोबाइल रिपेयरिंग गुमटी, जूता-चप्पल मरम्मत की दुकान तथा सब्जी और फल की दुकानें शामिल हैं। चोर दुकानों के गल्ले में रखी नकदी, कीमती उपकरण, नए-पुराने मोबाइल फोन और अन्य सामान चुराकर ले गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।









पाठकों की राय