यमुनानगर के प्रतापनगर क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। यह घटना गांव भुड़कला के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान 31 वर्षीय अमन पुत्र कुलबीर, निवासी कांसेपुर, सहारनपुर के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकायतकर्ता अवनीश, निवासी गांव बल्लेवाला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने ट्रैक्टर के नंबर के आधार पर अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हादसे के बाद शव को सिविल अस्पताल यमुनानगर के डेड हाउस में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के शव का मंगलवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और फरार ड्राइवर की तलाश जारी है।