शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र के बांसखेड़ी इलाके में घर के बाहर खड़ी बुलेट बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना 3 नवंबर 2026 की रात करीब 3 बजे की है।
पीड़ित रंजीत सिंह सरदार की बाइक घर के बाहर खड़ी थी जिसे अज्ञात चोर ले गया। घटना के समय का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें एक अज्ञात युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।
सीसीटीवी फुटेज और पुलिस जांच
परिजनों को संदेह है कि चोरी से एक दिन पहले मनिहारी का सामान लादकर आए एक युवक ने इलाके की रेकी की थी। परिवार ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।









पाठकों की राय